प्राथमिक सहकारी समितियों से लेकर इफ्को निदेशक बनने तक का जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष पर्दीप चौधरी का गौरवपूर्ण सफर ।

प्राथमिक सहकारी समितियों से लेकर इफ्को निदेशक बनने तक का जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष पर्दीप चौधरी गौरवपूर्ण सफर ।

हरिद्वार। प्राथमिक सहकारी समितियों से लेकर इफ्को निदेशक बनने तक का गौरवपूर्ण सफर,विश्व की अग्रणी सहकारी संस्था IFFCO जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप चौधरी निदेशक बनाया गया।
सहकारिता क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है। प्राथमिक सहकारी समितियों से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रदीप चौधरी ने प्रदेश एवं देश स्तर पर सहकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करते हुए अब विश्व की अग्रणी सहकारी संस्था IFFCO (इफ्को) के निदेशक पद तक पहुंचकर जनपद हरिद्वार और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।
सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके निदेशक बनने पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
समर्थकों का कहना है कि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व और अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा। उनके इस चयन को उत्तराखंड की सहकारिता के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669