हरिद्वार। थाना सिडकुल मे दिनांक 14.08.2026 को वादी कुलदीप पुत्र महेंद्र निवासी केबिन केयर कंपनी सिडकुल द्वारा द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 14/08/26 को कंपनी के अंदर से तार, मोटर व अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 332 /26 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने सूर्य नगर कॉलोनी के तिराहे के पास चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से दो सफेद कट्टे जिसमे फैक्ट्री में हुई चोरी का माल बरामद हुआ, जिनको मौके पर ही माल के साथ हिरासत में लिया गया ।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)3(5 )BNS की बढ़ोतरी की गई । दोनों आरोपियो साहिल पुत्र समीम निवासी कस्बा व थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, साहिल पुत्र शहजाद निवासी मस्जिद के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक संजय चौहान,का0 प्रदीप, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे।





