रायपुर गांव में होली पूजन की भूमि पर भूमाफियाओ का अवैध कब्ज़ा , ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची तहसील प्रसाशन टीम, जांच के दिए आदेश।

भगवानपुर। क्षेत्र के रायपुर गांव में होली पूजन के लिए आरक्षित भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर निर्माण कार्य कर कब्जा किया जा रहा है, जिससे गांव की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।
मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
तहसीलदार भगवानपुर दयाराम ने बताया कि होली पूजन की भूमि पर जो भी अवैध निर्माण किया गया है उसको जांच कर हटाया जायगा ।
इस दौरान ग्राम प्रधान राशीद,अंकित सैनी ,रवि सैनी रामकुमार, सुभम अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669