भागवानपुर मे चोरो के हौसले बुलंद हाइवे पर स्थित कौशिक मार्केट मे कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम।

भागवानपुर मे चोरो के हौसले बुलंद हाइवे पर स्थित कौशिक मार्केट मे कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम।
भगवानपुर कस्बे में दिल्ली-देहरादून हाईवे किनारे स्थित कौशिक मार्केट की कई दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक दुकान से करीब 1200 रुपये नकद और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया, जबकि अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया । जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से नगदी और सिलेंडर चोरी हो गया। वहीं दुकानदार इमरान ने बताया कि उनकी चाय की दुकान का ताला तोड़कर शटर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। काकू और सुरेश ने भी अपनी दुकानों के ताले टूटे होने की सूचना दी।
राजेंद्र कुमार निवासी भगवानपुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरो को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने मे लगी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रोंथाण ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669