भगवानपुर कस्बा स्थित हाजी भूरा के आवास पर भगवानपुर विधानसभा के मुस्लिम समाज के प्रत्येक गांव से पहुचे जिम्मेदार लोगों ने अपने समाज की बैठक की। जिसमे सम्मानित जिम्मेदार लोगो ने अपने समाज के लोगों से अपनी बात साझा कर बताया की पिछले कुछ वर्षों से भगवानपुर विधानसभा में लगातार मुस्लिम समाज की अनदेखी की जा रहीं है जिससे मुस्लिम समाज में नाराजगी चल रही है। अब मुस्लिम समाज जागरुक हो गया है अब अपना शोषण बर्दास्त नही करेगा।
आगामी 2027 के चुनाव मे मुस्लिम समाज़ संघठित होकर स्वम निर्णय लेगा । कोई भी पार्टी भगवानपुर के मुस्लिमों को अपना वोट बैंक न समझे ,इस बार चुनाव मे मुस्लिम समाज अपने आप सोच समझकर अपना नेता चुनेगा ओर 2027 विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जायगा।
देश-प्रदेश में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है एक विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। मुस्लिमों को फर्जी मुकदमो मे फसाकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा आज।
आज दिनांक 15-2-2026 को विचार किया कि भगवानपुर विधान सभा के मुस्लिम समाज के लोग अपना संगठन बनाकर अपने हितों की रक्षा स्वमं करेगा। यह संघठन विधानसभा भगवानपुर के -प्रत्येक गाव मे घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करने का कार्य करेंगा।
बैठक व संघठन का मुख्य उद्देश्य लोेगों को शिक्षित करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और समाज को आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना, मुस्लिम समाज के बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा,स्वाथय सेवाए मिलना, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल कार्य के लिए कार्येकर्मो में भाग लेने के लिए प्रेरीत करना, सामाजिक ऐकता, आपसी भाईचारे और कानून के प्रति जानकारी होना जरूरी है। समाज को नशे से बचाना हैं,ओर अपराध अन्य बुराइयी से दूर रहने तथा समाज के विकास में सक्रीय भूमीका निभाने का संदेश दिया गया है।

अब हम सबने मिलकर संकल्प लिया है समाज के विकास कार्य मिलकर करेगे, जरूरतमंद लोगो की साहयता कैरेगे । इस प्रकार की बैठक से समाज में जागरुकता बढती है। इससे समाज मे ऐकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। जो समाज के लिए बहुत जरूरी है। बैठक हाजी भूरा,राव फरमुद ,मुनीर आलम,अमीर आलम,रियासत प्रधान,नासीर प्रवेज, ईशा त्यागी,जहिर त्यागी,हाजी सहजाद,डा.इरकान,मुस्तुफा प्रधान ,फुरकान अंसारी,बाबू भाई, तालीम बीडीसी, रासीद अली,मुन्नववर कालसो, राकिब अली,नसीर आजाद,भूरा ,उस्मान प्रधान,जिसान अली,मस्कूर ,कय्यूम अली,उस्मान,तनवीर प्रधान,मांना प्रधान,हाजी नौसाद फरमान प्रधान,हुसैन गौर, हाजी रिजवान,रियाज प्रधान,आबिद, जावेद अली, अन्य सैकड़ो मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग शामिल हुए ।





