फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़फ ली किसान की 40 लाख रुपए की जमीन,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

हरिद्वार / लक्सर। निरंजनपुर गांव के एक ग्रामीण की जमीन कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा ली। तहसील से खसरा खतौनी की नकल निकलवाने गए ग्रामीण को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीण ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी ब्रह्मपाल पुत्र शादीराम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी गांव में खेती की जमीन है लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी लगभग 40 लाख रुपये क़ीमत की साढ़े दस बीघा जमीन अपने नाम करा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669