भगवानपुर मे नाबालिक छात्रा ने गैंगरेप का लगाया आरोप ,चार आरोपी गिरफ्तार।

रुड़की। एक शिक्षण संस्थान की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है।

भगवानपुर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान है। जिसमें नाबालिग छात्रा पढ़ती है। सोमवार को छात्रा के घर। वाले उसे लेकर भगवानपुर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन युवकों ने दो दिन पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
साथ ही, यह भी आरोप लगाया कि एक अन्य छात्र ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तीन युवकों और एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी नवनीत भुल्लन ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में दानिश निवासी छिदबाना सहारनपुर, शोयब और अमन निवासी भगवानपुर व आजम निवासी मंगलौर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।चोरो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669