ऑनलाईन साईबर ठगो ने 15 .89 लाख उड़ाए, पीड़ित ने साईबर सेल मे कराई शिकायत दर्ज ।

हरिद्वार। ऑनलाईन टेडिंग में मोटा मनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने भीमगोडा निवासी एक व्यक्ति  से करीब 15.89 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मकदमा दर्ज कराया है। पलिस को दी तहरीर में अंकन जैन निवासी राम रट्टो भवन भीमगोड़ा ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन से संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में 19 जनवरी से 23 जनवरी के बीच कई बार में करीब 15.89 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर साइबर सेल हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई, जहां से मामला पुलिस को ट्रांसफर किया गया।जिसके बाद पुलीस जांच मे जुट गई है आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669