रुड़की मे अवैध हथियार बनाने वाली फेक्ट्री का पर्दाफाश,भारी मात्रा मे तमंचे ,पिस्टल,रायफल बरामद।

रुड़की।   पुलिस ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर सुनहरा मे स्थित एक अवैध हथियार बनाने वाली  फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री एक वर्कशाप में संचालित हो रही थी।

पुलिस ने मौके से छह तैयार तमंचे तथा एक अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल तथा .22 की रायफल बरामद की है। इसके अलावा बडे पैमाने पर कारतूस और खोखे और एक मैगजीन बरामद की है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनहरा सलेमपुर में स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है।
इस सूचना पर गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक पंकज कुमार, मनव्वर हुसैन, मनीष कवि की टीम ने वर्कशाप पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
जिस समय कार्रवाई हुई। वहां पर खराद मशीन में एक व्यक्ति देशी पिस्टल की नाल को तैयार कर रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जावेद निवासी शक्ति मौहल्ला, सिविललाइंस कोतवाली रुड़की बताया। पुलिस ने उसके पास से अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल बरामद किया।

इसके अलावा वर्कशाप से छह तैयार तमंचे, एक अर्द्धनिर्मित .22 रायफल, एक मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस तथा अलग अलग बोर के 41 खोखे बरामद हुए। इसके अलावा मौके से अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला वर्नियर कैलिपर्स, पेंचकस, प्लास आदि उपकरण बरामद किये।

पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खराद का मिस्त्री है। वह रुपये के लालच में वर्कशाप में अवैध हथियार तैयार कर रहा था। आबादी के पास अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़े जाने से लोग दंग है।
एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर ने बताया कि आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669