भगवानपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा का क्रम लगातार जारी है। लगातार श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों द्वारा भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों को भोजन, फल, शीतल एवं,दवाइयां एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पत्रकार जितेंद्र सैनी ने बताया कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और यह सेवा पूरे कांवड़ मेले तक निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सफल हो पाते हैं। भंडारे में आने वाले कांवड़ियों ने भी सेवा भाव की सराहना करते हुए आयोजक जितेंद्र पत्रकार को शुभकामनाएं दीं।





