खेत में गए किसान की बाइक चोरी, भगवानपुर मे मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय

भगवानपुर। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्राम तेज्जूपुर निवासी विकास धीमान की मोटरसाइकिल उस समय चोरी हो गई, जब वह खेत में कृषि कार्य करने गया था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार विकास धीमान अपनी मोटरसाइकिल खेत के पास खड़ी कर खेती के कार्य में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित विकास धीमान ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है।
लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह खेतों और सुनसान स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बना रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669