रुड़की। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में यातायात निरीक्षक रुड़की के नेतृत्व में सीपीयू रुड़की एवं यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नो पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों और वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि दुकानों के सामने सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क न करें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही प्रयोग करें।
यातायात पुलिस ने दुकानदारों एवं वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाने से यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई।
रुड़की में नो पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान लाउडस्पीकर से दुकानदारों को किया जागरूक, नियम तोड़ने वाले वाहनों के काटे चालान





