कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने गैस की कमी और कालाबाजारी के विरोध मे किया प्रदर्शन,900 रुपये का सिलेंडर मिल रहा 2000 मे।

हतिद्वार। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने गैस की कमी और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को छोटे दुकानदारों के लिए अलग से गैस कोटा निर्धारित करना चाहिए शनिवार को कांग्रेंस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने पूर्व महानगरं अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतत्व में कांग्रेस वर्करों ने शहर में गैस की भारी कमी और कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के सामने सरकार पूतला दहन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में गैस की भारी किल्लत है, जिसके कारण आम लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खडा होना पड रहा है

कहा कि छोटे-छोटे द्कानदारों को गैस न मिलने से उनका व्यापार ठप होने की कगार पर पहंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि एक सिलेंडर एक ही दिन में खत्म हो जाता ‘ है और दृूसरा सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि 900 रुपय का सिलेंडर र2000 तक में बडी मुसीबत से मिल रहा है, जो साफ तौर पर कालाबाजारी को दर्शाता है। कहा कि सरकार को तुरंत गैस की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए और बाजार में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि घरेलू गैस की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से गैस वितरण प्रणाली को दरुस्त करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारियों का रोजगार गंभीर संकट में है। सरकार को गैस की पर्याप्त आपर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही हो। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बाबा ने कहा कि चाय्,मोमोज, सहित अन्य छोटे-छोटे ठेला और दकान चलाने वाले व्यापारियों की आजीविका परी तरह गैस पर निर्भर है। ऐसे छोटे दुकानदारों के लिए सरकार को अलग से गैस कोटा निर्धारित करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रमोद गुप्ता, आशु रतूड़ी, राजेंद्र ममगाई, बिल्ला भाई, रजत कुमार, आमिर खान् मोनू,आदित्य , आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669