अम्बेडकर जयंती पर पूर्व प्रधान एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष जोनी कसेरिया ने गांव-गांव पहुंचकर कार्यक्रमों का किया शुभारंभ।

भगवानपुर क्षेत्र अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कोषाध्यक्ष जोनी कसेरिया ने गांव-गांव पहुंचकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रमों में जोनी कसेरिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।


इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पर साफ-सफाई अभियान, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सभाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669