उत्तराखंड में लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, “हर घर चिराग” का दिया नारा

देहरादून/उत्तराखंड। रामविलास पासवान की विचारधारा से प्रेरित लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में जोरदार सक्रियता दिखाते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से अवगत करा रहे हैं।
पार्टी जिला अध्यक्ष ओमपकाश ने बताया कि कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटे हुए हैं। गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों के बीच “हर घर चिराग” का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी का लक्ष्य आम जनता की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान करना है।
इस दौरान कई स्थानों पर बैठकें और छोटे-छोटे जनसभाएं आयोजित की गईं, जहां कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की। नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में पार्टी उत्तराखंड की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारा दिया—“हर घर चिराग, हर दिल में लोकजनशक्ति,” और प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669