बिजली के शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलकर राख , लाखों का नुकसान,पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

बिजली के शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलकर राख , लाखों का नुकसान,पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

भगवानपुर क्षेत्र के बिनारसी गांव निवासी फारुख पुत्र बसीर की फसल में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया।
आग की चपेट में आकर फारुख की करीब सात बीघा गेहूं व चार बीघा गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आसपास मे खड़े पोपलर के पेड़ो को भी आग ने जला दिया । सूचना मिलते हीं  किसानों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
पीड़ित किसान ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी चाही । लेकिन फोन पर कोई सम्पर्क नही हो पाया
पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तारों की हालत जर्जर है, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने विभाग से जल्द सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669