भगवानपुर नगर पंचायत मे सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते खुद के खर्चे से बनवा रहे हैं डाक्टर वसीम इंटरलॉकिंग सड़क, क्या यही है एक साल बेमिसाल अध्यक्ष का कार्यकाल।

भगवानपुर नगर पंचायत मे सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते खुद के खर्चे से बनवा रहे हैं डाक्टर वसीम इंटरलॉकिंग सड़क, क्या यही है एक साल बेमिसाल अध्यक्ष का कार्यकाल।

भगवानपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सभासदों और नगर पंचायत अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते अब लोग खुद ही अपने खर्चे से इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुए हैं।
मोहल्लों में टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूर होकर कई लोगों ने आपसी सहयोग से अपने क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जनता को अपने खर्चे से ही सड़कें बनवानी पड़ रही हैं, तो आखिर नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्या रह गई है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विकास के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द विकास कार्यों में तेजी लाने और अधूरे कार्यों को पूरा कराने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 में रास्ते मे जल भराव की समस्या बनी हुई थी जिसकी शिकायात डाक्टर वसीम ने वार्ड सभासद को भी की थी लेकिन वार्ड मेंबर ने जनसमस्या को नजर अंदाज कर दिया ,थक हार कर डाक्टर वसीम ने अपने निजी खर्च से सड़क निर्माण कार्य शुरु कराया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669