भगवानपुर के डाडा जलालपुर मे हनुमान जयंती शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च

भगवानपुर । आगामी हनुमान जयंती पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में बुधवार देर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। फ्लैग मार्च के दौरान डाडापट्टी, डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर और फरकपुर गांवों में पुलिस ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669