देवभूमि उत्तराखण्ड मे महंगा हुआ सफर,बहादराबाद व भगवानपुर मे टोल दरो मे बढ़ोतरी , आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर।।

हरिद्वार। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही वाहन चालकों पर एक और बोझ बढ़ गया है।

एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने भगवानपुर और बहादराबाद टोल प्लाजा पर शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों और परिवहन कारोबारियों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है।

हालांकि, मासिक पास धारकों को राहत देते हुए उनकी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एनएच पीआइयू रुड़की के तकनीक प्रबंधक राहुल मीणा ने बताया कि भगवानपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन जैसे हल्के वाहनों के सिंगल यात्रा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 55 रुपये ही रहेगा, लेकिन वापसी शुल्क 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया गया है।
हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बसों के लिए सिंगल शुल्क 85 से बढ़ाकर 90 रुपये और रिटर्न 130 से बढ़ाकर 135 रुपये कर दिया गया है।

वहीं, बस और ट्रक श्रेणी के वाहनों का सिंगल शुल्क 180 से बढ़कर 185 रुपये और वापसी का शुल्क 275 से बढ़कर 280 रुपये हो गया है। तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहनों के लिए सिंगल 200 से बढ़कर 205 रुपये और रिटर्न 300 से बढ़कर 305 रुपये निर्धारित किया गया है।
उधर, बहादराबाद टोल प्लाजा पर भी एक अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि लागू होगी। यहां कार, वैन और जीप का एकतरफा टोल 130 से बढ़ाकर 135 रुपये कर दिया गया है, जबकि उसी दिन वापसी का शुल्क 200 रुपये रहेगा।

हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकतरफा 215 और रिटर्न 325 रुपये तय किया गया है। बस और ट्रक (दो एक्सल) के लिए एकतरफा शुल्क 450 और रिटर्न 675 रुपये तथा तीन एक्सल वाहनों के लिए क्रमशः 490 और 735 रुपये निर्धारित किए गए
टोल दरों में इस बढ़ोतरी का असर माल भाड़े और यात्री किराए पर पड़ना तय माना जा रहा है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669