उत्तराखंड लेखपाल संघ ने जनपद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने सुंदर सिंह तोमर ,पदाधिकारीयो को दी बधाई।

भगवानपुर। उत्तराखंड लेखपाल संघ की जनपद इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शुक्रवार को तहसील सभागार भगवानपुर में संपन्न ह़आ। चुनाव पर्यवेक्षक जयपाल सिंह रावत की देखरेख में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चने गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुंदर सिंह तोमर, जिला महामंत्री मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रथम मोहित कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय दाउद अली संगठन मंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता और ऑडिटर पद पर त्रैवार्षिक कुमारी नीलम चौहान को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ भी ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर सिंह तोमर ने कहा कि इस बार उत्तराखंड लेखपाल संघ शाखा जनपद हरिद्वार की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669