एसएसएसपी हरिद्वार की बड़ी कार्येवाही, खनन मे सम्मिलित इक़बालपुर चौकी प्रभारी सहित समस्त स्टाफ निलंबित,

रुड़की। अवैध खनन से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्धार पलिस विभाग में हडकंप मच गया। घटना क्रम को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत समस्त स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से अवैध खनन से जुड़े लेन-देन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बातचीत सामने आई। ऑडियो सामने आने के बाद मामला एसएसपी तक पहुँचा, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।एसएसपी
नवनीत सिंह भूल्लर ने प्राथमिक जांच के आधार पर इकबालपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान. हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल हरेंन्द्र्, विपिन कुमार, देवेश सिंह और प्रदीप सहित पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669