बिनारासी गांव में दो पक्षों में हुई हिसां को लेकर दो लोगो की हत्या की घटना मे दोनों पक्षों के 11 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिनारासी गांव में दो पक्षों में हुई हिसां को लेकर दो लोगो की हत्या की घटना मे दोनों पक्षों के 11 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भागवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गाव मे रविदास जयंती शोभायात्रा संपन्न होने के बाद शाम के समय पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर ह्त्या कर दी थी. जिसके पश्चात आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम पुत्र चमनलाल उम्र 55 वर्ष की लाठी डंडों से पीटकर ह्त्या कर डी गयी थी. तथा विशाल पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी. जिस पर दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए. मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर आरोपी 1-अनुज पुत्र चन्द्रपाल 2-टिकू पुत्र समय सिंह, 3-रोहित पुत्र पदम् 4-असकेन्द्र पुत्र रामपाल, 5-अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल, 6-मोहित पुत्र मुनेश 7- विकास पुत्र लक्ष्मीचन्द 8-देशराज पुत्र बुद्धु राणा, 9-अशोक पुत्र अतर सिंह 10-रामानन्द पुत्र इलमचन्द 11-बबलेश पुत्र सतपाल, 12-भवानी पुत्र पाले राम, 13-हुस्रलाल पुत्र अतर सिंह, 14-प्रमोद पुत्र शोभाराम 15-अक्षय पुत्र पप्पू 16-सुनील पुत्र पदम 17-भूपेन्द्र पुत्र रामपाल 18-जोनी पुत्र सूरत सिंह अन्य नि०गण बिनारसी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

वही मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर आरोपी (1) विशाल पुत्र शेर सिंह (2) हिमांशु पुत्र तराचंद (3) सौरभ पुत्र मनीराम (4) विनीत पुत्र देशपाल (5) निखिल पुत्र टीटू (6) विकसित पुत्र टीटू (7) प्रिंस पुत्र शेर सिंह के विरुद्ध पंजीकृत किया गया हैं।

जानकारी के अनुसार युवती से संबंधों का शक को लेकर विवाद बना हत्या की वजह ।

उपरोक्त अभियोगों के सफल निस्तारण व अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया गया . जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.02.2026 को अलग अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से सम्बंधित कुल 11 वांछित अभियुक्त गानों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गणों की निशा देहि पर घटना में प्रयुक्त आलाक्त्ल अवैध तमंचा मय कारतूस को बरामद किया गया.
ये था हत्या का कारण
अभियुक्त विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी| जिससे आक्रोशित होकर आनंद के पक्ष के अभियुक्तों द्वारा विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया |
गिरफ्तार आरोपी -हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह ,-अक्षय पुत्र पप्पू ,सुनील पुत्र पदम ,भूपेन्द्र पुत्र रामपाल ,टिकू पुत्र समय सिंह, उम्र 33 वर्ष,-रोहित पुत्र पदम् उम्र 29 वर्ष,असकेन्द्र पुत्र रामपाल, उम्र 37 वर्ष,अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल उम्र 38 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार ।
दूसरा पक्ष से आरोपी विशाल पुत्र शेर सिंह उम्र 21 वर्ष , हिमांशु पुत्र तराचंद उम्र 20 वर्ष,निखिल पुत्र टीटू उम्र 23 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बिनारासी जनपद हरिद्वार भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं ।

आरोपी विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हत्या मे सामिल अवैध तमंच 315 बोर माय एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस टीम मे सूर्य भूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक ,व0उ0नि0 रमेश सैनी ,उ0नि0 पुनीत दनोशी ,उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी,उ.नि. सूरत शर्मा , उ.नि. बाला राम जोशी व ,उ.नि. चन्द्र मोहन ,अ.उ.नि. प्रदीप चौहान ,अ.उ.नि. अखिलेश,कानि0 रविंदर राणा ,कानि0 संजय ,का० उबैदुल्ला ,का- अजय चंदेल का- अमर सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669