बाइक चोरी के विरोध में ग्रामीणों का कम्पनी गेट पर धरना, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल

दो माह पहले चोरी हुई बाइक के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस ।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेज्जूपुर में बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राहुल पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम तेज्जूपुर चूड़ियाला रोड स्थित निर्माणाधीन कम्पनी मे पिछले दो महीने से मजदूरी कर रहा था जो अपनी लगातार मोटरसाइकिल कम्पनी गेट खड़ी करता आ रहा था जंहा पर गार्ड की निगरानी मे सभी मोटरसाइकिल रहती थी।

उसकी मोटरसाइकिल लगभग दो माह पूर्व चोरी हो गई थी। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर दिए जाने के बावजूद आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो बाइक बरामद होने की संभावना अधिक थी। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा बाइक बरामद करने की मांग की।
धरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।
धरने में अर्जुन मुखिया, निर्भय प्रधान, महेश प्रधान, आदिल प्रधान, सुलेन्द्र, धर्मेंद्र, महकार प्रधान, सचिन, मंगता, आलिम, गुड्डन, विपुल, एडवोकेट संजीव, राहुल, पाल सिंह, सुमित, ओमकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669