बिजली चोरी रोकने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, जेई को गाड़ी से खींचने का किया प्रयास।

रुड़की। मुंडलाना गांव में बिजली चोरी रोकने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए जमकर हाथापाई की। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम को गांव में घुसने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञातों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, रुड़की में ऊर्जा निगम की टीम ने एक दिन में 762 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।

मुंडलाना गांव स्थित विद्युत उपखंड की अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम को विजिलेंस टीम के साथ गांव में चेकिंग के लिए गई थीं।
चेकिंग में पता चला कि ग्रामीण आदेश कुमार ने घर में अतिरिक्त केवल डालकर बिजली चोरी की है। आदेश कुमार पर ऊर्जा निगम का 30 हजार रुपये का बिल भी बकाया है।
आरोप है कि टीम जब उनके बिजली का कनेक्शन काटने के बाद मीटर उतारने की कार्रवाई कर रही थी कि तभी आदेश व उसके साथियों ने टीम को घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौच और हाथापाई शुरू कर दी।
आरोपितों ने उन्हें और उपखंड अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान भोला ने अवर अभियंता को हाथ पकड़कर गाड़ी से खींचने का प्रयास किया।
मंगलौर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित भोला व आदेश के अलावा उसके पुत्रों व अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669