वन विभाग की मिलीभगत से आम के हरे-भरे पेड़ों पर चली आरी! फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में कटे पेड़ उठाकर ले गए ठेकेदार, सवालों के घेरे मे वन विभाग ।

भगवानपुर। क्षेत्र के छापुर शेर अफगानपुर गांव मे रात के अंधेरे मे आम के हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से पेड़ों पर आरी चलाई गई। आरोप है कि कटाई के बाद पेड़ों को फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में ठेकेदारों द्वारा उठाकर ले जाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई को लेकर संबंधित विभाग की भूमिका सवालों के घेरे में है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पेड़ों की कटाई की अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जांच किए जाने की मांग की है।
वहीं, वन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया है की गांव निवासी बाग मालिक अब्दुल कुद्दूस ने यह पेड़ काटे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669