समाजसेवी श्रवण प्रधान ने शिव भक्तों की सेवा में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के प्रांगण में भंडारे का किया आयोजन ।

भगवानपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तत्वावधान मे नेशनल स्थित पर स्थित भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन एवं जलपान कराया गया।

भंडारे में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया। शिवभक्तों का स्वागत किया गया तथा उनके विश्राम एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई।
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के स्वामी श्रवण प्रधान ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और यह आयोजन पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ किया गया। देर शाम तक भंडारा निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर समाजसेवी श्रवण प्रधान ,अनुभव एडवोकेट,सचिन एडवोकेट,कर्मवीर मुखिया, श्रीपाल,नोनी,देशराज प्रधान,अन्य समिति सदस्य सम्मलित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669