भाजपा के पूर्व जिला पदाधिकारी पंकज चौधरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

भगवानपुर/रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा एवं पूर्व जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ रुड़की पंकज चौधरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह को संबोधित करते हुए सौंपा।
अपने त्यागपत्र में पंकज चौधरी ने कहा कि हाल ही जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन मे शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों, माताओं और बहनों पर हुए लाठीचार्ज से वे आहत हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में लंबे समय से सेवा दे रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इन कारणों से उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
पंकज चौधरी ने पत्र में लिखा कि वे पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
पंकज चौधरी के इस्तीफे की चर्चा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके इस निर्णय का स्थानीय राजनीति पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा जिला संगठन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669