ग्राम तेज्जूपुर में माता शेरोवाली के दरबार में होगा भव्य मेले का आयोजन, 26 जून से होगा मेला प्रारम्भ ,अयोजन समिति द्वारा मेले की जोर -शोर से चल रही तैयारियां।

भगवानपुर ।क्षेत्र के ग्राम तेज्जूपुर में माता शेरोवाली के दरबार में होगा भव्य मेले का आयोजन, 26 जून से होगा मेला प्रारम्भ।

अयोजन समिति द्वारा मेले की जोर -शोर से चल रही तैयारियां।

ग्राम तेज्जूपुर स्थित माता शेरोवाली के पावन दरबार में आगामी दिनों में भव्य मेले का अख़बार 26 जून से प्रारम्भ होकर 28 जून तक आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मेले में माता रानी के विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन, जागरण एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। माता शेरोवाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669