भगवानपुर। मामा ने चाकू गोदकर की भांजे की हत्या,बेटी की शादी से नाराज मामा ने घटना को दिया अंजाम, आरोपी मामा फरार।

मामा ने चाकू गोदकर की भांजे की हत्या,बेटी की शादी से नाराज मामा ने घटना को दिया अंजाम, आरोपी मामा फरार।

भगवानपुर। प्रेम संबंध के चलते बेटी से निकाह करने से नाराज मामा ने अपने भांजे की भरे बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कलियर क्षेत्र के रोलाहेड़ी निवासी 27 वर्षीय मुसिब ने दो साल पूर्व मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में रहने वाले अपने मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया था। इसके बाद से मामा रंजिश रखने लगा था।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर मुसिब हाल्लूमजरा में एक दुकान से सामान खरीद रहा था। उसी दौरान मामा ने दो बार पेट में चाकू से वार कर दिए। इससे मुसिब लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669