देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति के अध्यक्ष ने दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन ।

भगवानपुर। देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति ने दिव्यांगों को मिलने वाली मासिक पेंशन में वृद्धि के लिए आवाज बुलंद की है। बुधवार को समिति के अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम भगवानपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आर्थिक सहायता बढ़ाने की गुहार लगाई। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए समिति के अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में दिव्यांगों को मात्र 1500 मासिक पेंशन दी जा रही है। आज के दौर में बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह धनराशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। समिति ने सरकार से मांग की कि दिव्यांगों की तत्काल सम्मानजनक वृद्धि की जाए दयनीय स्थिति को देखते हुए इस पेंशन राशि में ताकि वे भी आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669