रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नंद विहार में मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 29 मार्च को चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी समेत और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में मंदिर के पुजारी की ओर से तहरीर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि टिहरी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायगा।
मंदिर में हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।





