भगवानपुर निवासी हाजी भूरा के बड़े बेटे डाक्टर जैनुल का एम.डी. (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) में हुआ चयन ,क्षेत्र मे खुशी की लहर ।

भगवानपुर क्षेत्र के खेलपुर निवासी हाजी भूरा के बड़े बेटे डाक्टर जैनुल ने एम.डी. (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) में चयन हुआ है जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एक।
हाजी भूरा ने बताया की मेरे दो बेटे है बड़े बेटे का एम.डी. मे चयन् हुआ है । छोटा बेटा भी MBBS की पढ़ाई कर रहा हैं
आज मेरे लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और खुशी का है। मेरे बच्चे अपनी मेहनत, लगन और धैर्य से जो सफलता हासिल कर रहे है, एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं कि उसका बच्चा अपने सपनों को सच कर दिखाए।
मैं उसे दिल से आशीर्वाद देता हूँ कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहे, लोगों की सेवा करे और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करतें रहे। मुझे विश्वास है कि उसका उज्ज्वल भविष्य उसका इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669