मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ।

रुड़की। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली मंगलौर में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा संख्या 465/2026, धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थलों और संभावित रास्तों पर लगे करीब 171 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त संदिग्धों का सत्यापन किया गया।
24 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोनू उर्फ मन्नू पुत्र जयपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ढंढेरा फाटक, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक बरामद वाहनों में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।
पुलिस टीम मे सम्मलित प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू, कांस्टेबल विनोद, होमगार्ड विजय कुमार एवं पीआरडी जितेंद्र की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669