राष्ट्रीय मानव एकता संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, संस्थापक सुनील जैनवाल के जन्मदिन पर प्रदेश पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रुड़की। राष्ट्रीय मानव एकता संघ का स्थापना दिवस एवं संघ के संस्थापक सुनील जैनवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मास्टर शादाब आलम जी ने प्रदेशवासियों एवं संघ के सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस और संस्थापक सुनील जैनवाल जी के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मास्टर शादाब आलम जी द्वारा कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। एडवोकेट नवाज अंसारी को प्रदेश सचिव, शाकीर को जिला उपाध्यक्ष तथा डॉ. दानिश को विधानसभा सचिव बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक सेवा एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669