लक्सर में ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा,हत्या कर शव को मोटरसाइकिल में बांधकर नहर में डुबोया, रंजीश बनी हत्या का कारण।

रुड़की। बीती 2 अगस्त की रात घर लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हुए शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी का मामला आखिरकार हत्या के खुलासे में बदल गया।

अंकित अपनी मोटरसाइकिल UK08 B 1175 से घर लौट रहा था, इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने कोतवाली लक्सर में गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के साथ मैनुअल पुलिसिंग शुरू की। जांच में पुलिस को मृतक की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश की जानकारी मिली।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सचिन, मेहकार, कुलवंत और अंकित चौहान उर्फ फौजी ने हत्या की वारदात कबूल की।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि खनन कारोबार से जुड़ी रंजिश के चलते अंकित को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। बीती 2 अगस्त की रात अंकित को रास्ते में रोककर उसकी हत्या कर दी गई और शव को उसकी मोटरसाइकिल के साथ बांधकर शिवपुरी के पास गंगा नदी में डुबो दिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अंकित का शव और उसकी मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अंकित चौहान उर्फ फौजी पूर्व में थाना खानपुर के हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी,सचिन पुत्र पवन, मेहकार पुत्र पवन् , कुलवंत पुत्र कल्लू, अंकित चौहान उर्फ फौजी पुत्र सुरेश पाल
सभी निवासी शिवपुरी रायसी, हरिद्वार बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669