भगवानपुर । नशा आज युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।
भारतीय किसान यूनियन वसीम अहमद ने कहा की युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे तो वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकते हैं। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए और उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना चाहिए।
नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज और सशक्त भारत की नींव रख सकते हैं। आइए, मिलकर संकल्प लें—नशे को ना, शिक्षा और खेल को हां।





