कांवड मेला 2026 शांति से सपन्न होने पर कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के सभी SPOs को  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व  क्षेत्राधिकारी भगवानपुर द्वारा सम्मानित किया ।

भागवानपुर। कांवड मेला 2026 के सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण समापन के उपलक्ष्य में कोतवाली भगवानपुर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व श क्षेत्राधिकारी भगवानपुर  द्वारा कांवड मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में अभूतपूर्व सहयोग देने वाले सभी विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को सम्मानित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आपकी उत्कृष्ट सेवा और सहयोग के चलते इस वर्ष का कावड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। पुलिस प्रशासन इनके इस निस्वार्थ योगदान की सराहना करता है।समारोह के दौरान सभी एसपीओ को शांल और ‘स्मृति चिह्न’ देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669