स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा माउंट लिटरा जी स्कूल – डॉ. अली

भगवानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माउंट लिटरा जी स्कूल में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में सजा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर डॉ. जीशान अली ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबाहर अली, तहसीलदार दयाराम, डा. डायरेक्टर जीशान अली , ,उपाध्यक्ष सम्बुल आजम,प्रधान प्रेम ,रासीद प्रधान ,प्रेम सिंह,डा. मीर आलम,रियासत प्रधान,एडवोकेट फरमान त्यागी,सुशील प्रधान आदि गणमान्य लोग सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669