स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं सालाना उर्स मेला के दृष्टिगत कलियर क्षेत्र में पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।

रुड़की। आगामी “स्वतंत्रता दिवस” एवं 758 वें सालाना उर्स मेल में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कोतवाली कलियर क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के नेतृत्व में कलियर मेला पुलिस फोर्स/जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारी,पीएसी,पैरामिलट्री, कर्मचारीगण/रिक्रूट आरक्षियों के साथ कलियर क्षेत्र में पीपल चौक, कलियर चौक, सदन चौक, हज हाउस, पीपल चौक से बेड़पुर चौक, दरगाह मुख्य प्रवेश द्वार, बरेली सराय रोड़, हज हाउस आदि में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैक मार्च के दौरान आमजन से उर्स मेले मे सहयोग हेतु अपील की गई तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, ऐरिया डोमिनेशन हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कलियर कमल मोहन भण्डारी तथा थाना व चौकियों का फोर्स मौजूद रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669