प्रधान श्रवण चौधरी ने पौधे लगाकर मनाया जन्मोत्सव, समाज को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश,अपने जन्मदिन पर हरियाली का लिया संकल्प,समाज के लिए पहल बनी प्रेरणा ।

हरिद्वार।  ग्राम प्रधान श्रवण चौधरी ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाते हुए पौधारोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

प्रधान श्रवण चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने प्रधान श्रवण चौधरी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669