उत्तराखंड मे मंत्री मंडल विस्तार,पांच नए मंत्री लेंगे शपथ, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मूड मे ।

देहरादून । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की पूरी टीम उतरने जा रही है। मंत्रिमंडल में पांच सीट रिक्त हैं। कल पांच नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। राजभवन में गुरुवार सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्री के रूप में कौन पांच विधायक शपथ लेंगे, इसे लेकर देर रात्रि मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि नामों की घोषणा गुरुवार सुबह ही की जाएगी।
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की मंत्री बनने की मनोकामना आखिरकार पूरी होने जा रही है। मंत्रिमंडल में रिक्त पांच में से तीन सीट वर्ष 2022 में धामी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से ही रिक्त चल रही हैं। एक सीट कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से रिक्त हुई थी, जबकि एक सीट गत वर्ष मार्च माह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र के कारण खाली हुई थी।
अगले विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय शेष है। ऐसे में पार्टी मंत्रिमंडल की सीट रिक्त रहने का संदेश नहीं देना चाहती। साथ ही रिक्त सीटों पर विधायकों की ताजपोशी कर क्षेत्रीय, जातीय एवं अन्य समीकरण साधने की तैयारी है। इन सीटों को भरने के लिए भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही थी।
आखिरकार हाईकमान ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसे धामी सरकार के लिए भी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। धामी सरकार के चार वर्ष 23 मार्च को पूरे होने हैं। इससे पहले ही उनका संपूर्ण मंत्रिमंडल आकार लेगा। इसके बाद भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी।

आखिरकार हाईकमान ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसे धामी सरकार के लिए भी बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। धामी सरकार के चार वर्ष 23 मार्च को पूरे होने हैं। इससे पहले ही उनका संपूर्ण मंत्रिमंडल आकार लेगा। इसके बाद भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी।

सूत्रों अनुसार मंत्री कौन बनेंगे, इसे लेकर अभी पत्ते जानबूझकर खोले नहीं जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में देहरादून, रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी-उत्तरकाशी, हरिद्वार के साथ ही पिथौरागढ़-बागेश्वर, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से एक-एक वरिष्ठ, एक युवा चेहरे एवं महिला को धामी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है ।
मंत्रिमंडल के माध्यम से जातीय, क्षेत्रीय, महिला-युवा के रूप में संतुलन साधा जाएगा, साथ में लगभग दो दर्जन से अधिक दायित्व भी बंटने हैं। इनमें उन क्षेत्रों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिन्हें अभी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पाएगा। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669