भागवानपुर। बी.डी.इंटर कालेज की जमीन बेचे जाने के संबंध मे भोपाल सैनी ने अपने उपर लगे आरोपों को बताया झूठा ,वर्ष 2022 मे कोषाध्यक्ष पद से दिया था लिखित इस्तीफा , रचित अग्रवाल जनता को कर रहे गुमराह ,सार्वजनिक मांगे माफी।भगवानपुर में इस वक्त बी. डी. इंटर कॉलेज और जमीन बेचे का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं ।
बीडी इंटर कॉलेज संस्थान की करोडो रुपए की जमीन बेचे जाने के आरोप के बीच भोपाल सैनी ने अपना पक्ष रखकर बताया । बीडी इंटर कॉलेज की समिति के कोषाध्यक्ष पद से मेने 2022 में इस्तीफा दे दिया था । जो भाजपा नेता रचित अग्रवाल द्वारा आरोप लगाए गए आरोप पुरी तरह से बेबुनियाद है। सोशल मीडिया पर वीडियो जो चल रही है वह पुरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी चीज का लालच नहीं है। रचित अग्रवाल क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं और छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं जिनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो हम उन पर मानहानि का केस करेंगे ।हमने आज तक जो भी कार्य किया है वह निस्वार्थ भावना से किया है।कालेज की गलत तरिके से जमीन बेचे जाने के संबंध में जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सजा मिलनी चाहिए।




