रुड़की मे कारोबारी रंजीश मे मैनेज़र को मारी गोली ,मचा हड़कंप ,आरोपी मौके से हुआ फरार ,पुलिस छानबीन मे जुटी।

रुड़की। बुधवार की देर शाम पूर्वी अंबर तालाब में एक केमिकल प्लांट के मैनेजर को पीछे से गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना से मौके पर दहशत फैल गयी। घटना के बाद आरोपित तमंचे में दूसरा राउंड लोड करता। इससे पहले घायल मैनेजर उसके पीछे भागे। जिसके बाद आरोपित फरार हो गया घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा विहार कॉलोनी निवासी दीपेंद्र कुमार (45) रघुनाथ के प्लॉट के पास स्थित एक केमिकल प्लांट में मैनेजर हैं। बुधवार की देर शाम वह दूध लेकर पैदल ही जा रहे थे। रघुनाथ के प्लाट के पास ही पीछे से एक व्यक्ति ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपित तमंचे में दूसरा राउंड लोड कर रहा था। यह देख वह उसके पीछे भागे।
इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दी, लेकिन आरोपित खुद को फसता देख वहां से फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर गंग नहर कोतवाली पुलिस में हड़कम्प मच गया। आननफानन में प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावर की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गंगनहर कोतवाली प्र्भारी निरीक्षक ने बताया कि हमलावर का नाम कन्हैया है। वह रुड़की का निवासी है ।बताया कि कारोबारी रंजिश के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करेगी। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669