रुड़की। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने गुरुवार शाम को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की अगुवाई में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के दौरान मेडिकल स्टोर पर कई अनियमितताएं मिली हैं। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। टीम ने घंटों तक स्टॉक और बिक्री के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व विभागीय टीम ने पुलिस के साथ चंद्रपुरी के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टोर में मौजूद नारकोटिक दवाओं के स्टॉक रजिस्टर और खरीद-बिक्री के बिलों का मिलान किया। अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्टोरों पर नियमों को ताक पर रखकर नशीली दवाएं बेची जा रही हैं।





