हरिद्वार में पशुपालन विभाग की तत्परता, दो पशुओं की सफल शल्य चिकित्सा

हरिद्वार। पशुपालकों को समयबद्ध एवं प्रभावी पशुचिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार ने 6 अक्टूबर 2026 को दो पशुओं की सफल शल्य चिकित्सा कर उपचार प्रदान किया।

पहले प्रकरण में पशुपालक अजय पाल की करीब तीन वर्षीय कटिया अम्बिलाइकल हर्निया से पीड़ित थी। जांच में आंत का कुछ भाग हर्नियल रिंग से बाहर पाया गया। आवश्यक परीक्षण के बाद पशु की सफल शल्य चिकित्सा कर हर्निया का उपचार किया गया।
वहीं दूसरे प्रकरण में ग्राम माजरी निवासी पशुपालक विनोद की गाय के थन में करीब दो माह पूर्व लगी चोट के कारण लगातार दूध का रिसाव हो रहा था। पशु की जांच के बाद प्रभावित थन की शल्य चिकित्सा एवं आवश्यक उपचार किया गया। ऑपरेशन के बाद घाव की स्थिति संतोषजनक बताई गई।
दोनों मामलों में डॉ. माया मित्त सैनी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से सफल शल्य चिकित्सा एवं उपचार किया गया।
पशुपालन विभाग ने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ पशुपालकों को समयबद्ध, सुलभ और प्रभावी पशुचिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669