भगवानपुर के गागालेहड़ी चौक पर शाम की पुलिस चेकिंग से दुकानदार परेशान, बार-बार चेकिंग और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कारोबार पर पड़ रहा असर

भगवानपुर के गागालेहड़ी चौक पर शाम के समय पुलिस की चेकिंग को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि शाम के व्यस्त समय में चेकिंग के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे बाजार में आने वाले ग्राहक रुकने से बचते हैं और इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की चेकिंग जरूरी है, लेकिन व्यस्त बाजार क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे यातायात सुचारु रहे और दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित न हो।


स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि चेकिंग के लिए ऐसी जगह और समय निर्धारित किया जाए, जिससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बाजार की व्यापारिक गतिविधियां भी सुचारु रूप से चलती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669