भगवानपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश एवं कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश ने विधानसभा भगवानपुर के समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। दोनों ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।




