सर्वसम्मति से अंकित सोढ़ी बने वाल्मीकि बस्ती के अध्यक्ष, समाज सेवा का लिया संकल्प

भगवानपुर। वाल्मीकि बस्ती की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अंकित सोढ़ी को बस्ती का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित सोढ़ी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं समाज की सेवा करता रहूंगा। समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा और बस्ती के विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा।”
बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज के विकास, शिक्षा, स्वच्छता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा नए अध्यक्ष से समाज हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669