भगवानपुर मे आंगनबाड़ी केंद्र पर की देहरादून के डीएम ने छापेमारी,गोदाम पर पाई गई घटिया सामग्री ,गोदाम सांचालक पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश।

भगवानपुर। देहरादून के डीएम सविन बंसल ने भगवानपुर के माडी चौक के सेंट्रल गोदाम (गढ़वाल-कुमाऊं आंगनबाड़ी राशन आपूर्तिकर्ता) पर गुरुवार को छापेमारी की। उन्होंने भारी अनियमितताएं और घटिया गुणवत्ता की सामग्री पाए जाने पर गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद देहरादून के डीएम खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। छापेमारी के दौरान खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई। कई पैकेटों पर प्रिंटेड तिथि के बजाय हाथ वाली स्टैंप लगाकर तारीखें बदली गई थीं। चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च में बांटी जा रही थी।बच्चो के स्वास्थ्य से हो रही थी खिलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669