जनसेवा केंद्र की आड़ फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला केंद्र संचालक गिरफ्तार ,जनता से मोटी रकम वसूल कर बना रहा था प्रमाण पत्र।

रुड़की। जनसेवा केंद्र की आड़ फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला युवक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कलियर एक होटल में स्थित फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का चल रहा था धंधा ,जंहा से भारी मात्रा मे फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए है।

पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान के दौरान शुक्रवार को जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर रहे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है।
जांच करते समय कमरे में साहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगा मिला। पुलिस ने कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के कई दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अब तक एक हजार से अधिक लोगों को ऐसे फर्जी दस्तावेज बांट चुका है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कलियर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चारमीनार के पीछे एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की तो वहां शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड वाणी24x7 चैनल में आपका स्वागत है खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:-+91 9761496669